Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के विरोध में शर्टलेस प्रदर्शन के सिलसिले में युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष चिब गिरफ्तार

यह कार्रवाई पिछले दिनों भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के 'शर्टलेस प्रोटेस्ट' (बिना शर्ट के विरोध प्रदर्शन) के मामले में की गई है। इस मामले में इससे पहले सात अन्य लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

24 Feb 2026

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के विरोध में शर्टलेस प्रदर्शन के सिलसिले में युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष चिब गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पिछले दिनों भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के 'शर्टलेस प्रोटेस्ट' (बिना शर्ट के विरोध प्रदर्शन) के मामले में की गई है। इस मामले में इससे पहले सात अन्य लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, उदय भानु चिब को एक दिन पहले पूछताछ के लिए तिलक मार्ग थाने में बुलाया गया था। पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उनकी भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर गिरफ्तारी की गई। इस कार्रवाई के बाद अब तक इस प्रकरण में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पुलिस ने ग्वालियर से जितेंद्र यादव को दबोचा था। जांच एजेंसियां अब पूरे घटनाक्रम में साजिश के एंगल से भी पड़ताल कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि विरोध प्रदर्शन की पूर्व योजना, इसमें शामिल लोगों की भूमिका और संगठनात्मक स्तर पर की गई तैयारियों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि कार्रवाई उपलब्ध तथ्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है।

इस बीच दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने इस पूरे मामले की जांच का जिम्मा दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के इंटर स्टेट सेल को सौंपा है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस मामले में देश के अलग-अलग जगहों के लोग शामिल हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के विरोध में शर्टलेस प्रदर्शन के सि
यह कार्रवाई पिछले दिनों भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के 'शर्टलेस प्रोटेस्ट' (बिना शर्ट के विरोध प्रद





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News